अमृतसर में IPS हरमनबीर सिंह गिल ने बॉर्डर रेंज के नए डीआईजी का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे अमृतसर के पुलिस कमिश्नर थे। कार्यभार संभालने के बाद गिल ने सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा, नशा और ड्रोन से होने वाली तस्करी रोकने और युवाओं को अपराध से बचाने को प्राथमिकताएं बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और मजबूत पुलिस व्यवस्था से सुरक्षा बेहतर की जाएगी। डीआईजी गिल ने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा। सीमावर्ती गांवों में पहले से बनी ग्रामीण रक्षा समितियों को फिर सक्रिय किया जाएगा। युवाओं को गुमराह करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

Source: Source