तरनतारन में मास्टर कैडर यूनियन पंजाब की बैठक में यूनियन नेताओं ने पंजाब के सीमावर्ती छह जिलों के सभी कर्मचारियों को बॉर्डर एरिया इंक्रीमेंट देने की मांग की। इसके साथ शिक्षकों से जुड़े सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बैठक असिस्टेंट डायरेक्टर प्रमोशन एंड ट्रांसफर सेल महेश कुमार और DPI स्टाफ के साथ हुई। बैठक की अगुवाई स्टेट प्रेसिडेंट बलजिंदर सिंह धालीवाल, जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह भुल्लर सहित अन्य पदाधिकारियों ने की। यह बैठक डायरेक्टर एजुकेशन सेकेंडरी के रूप में नई नियुक्ति के संदर्भ में हुई। असिस्टेंट डायरेक्टर महेश कुमार ने सभी मांगें डायरेक्टर ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सामने रखने का भरोसा दिलाया।

Source: Source