फतेहाबाद जिले में सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बेहतर करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में स्कूल प्रिंसिपलों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता SDM सुरेंद्र सिंह ने की। इसमें विकास कार्यों, SNA-स्पर्श योजना की राशि के इस्तेमाल, बोर्ड परीक्षा की तैयारी और बेहतर पढ़ाई के माहौल पर चर्चा हुई। SDM ने कहा कि SNA-स्पर्श के तहत मिली राशि तय मदों में समय पर खर्च की जाए। जिन स्कूलों में विकास कार्य शुरू नहीं हुए, वहां प्रिंसिपल जरूरी कार्रवाई कर लंबित काम प्राथमिकता से पूरे करवाएं। उन्होंने स्टाफ की नियमित उपस्थिति, स्कूल परिसर की सफाई और मिड-डे मील तय मापदंडों के अनुसार देने के निर्देश दिए। Source: Source Post navigation पेंड्रा कॉलेज में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर एबीवीपी का प्रदर्शन, ‘लापता’ के पोस्टर लगाकर मनमानी का आरोप