हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस ने पांच साल से फरार उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर सतनाली थाना पुलिस ने ERV-475 और राइडर-112 की मदद से कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम ने रात गश्त के दौरान गांव बास, सतनाली में आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ महिला थाना चरखी दादरी में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी की सूचना महिला थाना चरखी दादरी, थाना झोझू कलां और पुलिस कंट्रोल रूम नारनौल को दे दी गई है। महेंद्रगढ़ पुलिस फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

Source: Source