यमुनानगर में बेटी की बीमारी को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहे न्यू हमीदा निवासी 50 वर्षीय राजकुमार ने देर रात थाना यमुनानगर सिटी के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्होंने खुद फोन कर पत्नी सुषमा और बेटे शिवम को इसकी जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया। राजकुमार प्लाइवुड कारोबार में साझेदार थे और उनकी अपनी आरा मशीन भी थी। वह पिछले कुछ समय से बेटी की बीमारी को लेकर परेशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Source: Source