पंजाब के फाजिल्का जिले की बेटी रवनीत कौर ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल कंधवाला हाजर खां की कक्षा 7 की छात्रा रवनीत ने पीरियॉडिक टेबल के सभी 118 एलिमेंट्स महज 26 सेकंड में सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में अपना नाम दर्ज करवाया है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और गांव में खुशी का माहौल है। रवनीत ने बताया कि उसने दूसरी कक्षा से एलिमेंट्स याद करने शुरू किए थे और पांचवीं कक्षा तक सभी 118 एलिमेंट्स याद कर लिए थे। उसका सपना भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना है। स्कूल प्रिंसिपल प्रदीप कुमार और विज्ञान अध्यापक पुरुषोत्तम कुमार ने उसकी सराहना की है।

Source: Source