हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर प्रो. नंद किशोर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित 50वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दो शोध पत्र प्रस्तुत करने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के बाद वापस लौट आए हैं। 21 से 23 नवंबर 2026 तक आयोजित इस सम्मेलन का विषय ‘फ्रंटियर्स इन रिसर्च, एजुकेशन एंड इनोवेशन’ था। प्रो. नंद किशोर का पहला शोध पत्र भारतीय ज्ञान परंपरा और शिक्षा के अंतर्संबंधों पर केंद्रित था, जबकि दूसरा शोध पत्र अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक सहयोग के माध्यम से भारतीय उच्च शिक्षा के रूपांतरण पर आधारित था। उन्हें ‘अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन टीचिंग इन हायर एजुकेशन’ से सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने उन्हें बधाई दी। Source: Source Post navigation छत्तीसगढ़: उच्च शिक्षा विभाग में 1,295 पदों पर भर्ती, 362 को मिलेगा प्रमोशन; आयोग को भेजा प्रस्ताव