करनाल जिले के तरावड़ी थाना परिसर में शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पानीपत की टीम ने रेड कर एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर संजीव कुमार कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान ASI के कब्जे से 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक मुकदमे की जांच के दौरान आरोपी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तरावड़ी थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 366 में गांव रमाना निवासी खुशप्रीत दो दिन के पुलिस रिमांड पर था, जिसकी जांच ASI अनुराग कर रहे थे। आरोप है कि जांच के दौरान ASI ने खुशप्रीत के परिजनों से 50 हजार रुपये की मांग की थी। खुशप्रीत के पिता परमजीत ने 40 हजार रुपये देने की तैयारी की और शनिवार को रुपये लेकर थाने पहुंचे। ACB ने ASI को गाड़ी से नकदी बरामद करते हुए पकड़ा। Source: Source Post navigation करनाल: 9वीं के छात्र का फंदे पर लटका मिला शव, दादी ने कपड़े लाने को कहा था; इकलौता बेटा था