करनाल के सदर बाजार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसका शव घर की छत पर रस्सी से लटका मिला। किशोर घर का इकलौता बेटा था और 9वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना के समय परिवार के लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि छत पर गया बच्चा वापस नहीं लौटेगा। काफी देर तक उसके नीचे नहीं आने पर दादा उसे देखने पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 14 वर्षीय ऋषभ उर्फ नक्श के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नक्श अक्सर छत पर पतंग उड़ाने के लिए जाता था। घटना के समय भी वह छत पर जा रहा था, इस दौरान उसकी दादी ने उसे ऊपर से कपड़े उतारकर लाने के लिए कहा था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया, तो दादा छत पर पहुंचे और उसे फंदे पर लटका पाया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। Source: Source Post navigation रायगढ़: युवती का हाथ पकड़कर छेड़छाड़, मोबाइल स्टेटस पर तस्वीर लगाकर किया बदनाम; आरोपी गिरफ्तार करनाल: तरावड़ी थाने में ACB की रेड, ASI 40 हजार रुपये लेते काबू; 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप