गुरुग्राम के फर्रुखनगर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में बुद्धों माता मंदिर के पास शुक्रवार 27 नवंबर की रात करीब 8 बजे बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में देवरखाना निवासी साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिंहपुरा निवासी हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर ट्रक और चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। Source: Source Post navigation पलवल: विवाहिता के अपहरण और दुष्कर्म मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, तीन जेल भेजे गए; एक दिन के रिमांड पर चौथा फरीदाबाद: IMT में अज्ञात वाहन की टक्कर से FCI कर्मचारी की मौत, ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था; 4 साल का बेटा