फरीदाबाद के IMT क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में FCI के गोदाम में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव दयालपुर निवासी रवि के रूप में हुई है। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने एक दोस्त के साथ वैगनआर कार में सवार होकर घर लौट रहा था। गांव मच्छगर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि रवि पिछले 7 साल से FCI के गोदाम में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम कर रहा था और उसने करीब 7 साल पहले HKRN के माध्यम से नौकरी हासिल की थी। रवि परिवार का सबसे बड़ा बेटा था, उसकी करीब 6 साल पहले शादी हुई थी और 4 साल का एक बेटा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Source: Source