रोहतक में महम के गोयत पाना धर्मशाला में लगे मुफ्त नेत्र जांच शिविर में करीब 150 लोगों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंदों का मुफ्त ऑपरेशन और उन्हें चश्मे दिए जाएंगे। वार्ड नंबर-13 के पार्षद प्रतिनिधि सुनील पुनिया की पहल पर खत्री आंखों के अस्पताल ने शिविर लगाया। डॉ. उमेश सिंह खत्री ने लोगों की आंखों की जांच की और देखभाल के बारे में सलाह दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को ऑपरेशन की जरूरत मिलेगी, उनका मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा और चश्मे की जरूरत वालों को मुफ्त चश्मे दिए जाएंगे। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों तक नेत्र चिकित्सा पहुंचाना और आंखों की बीमारियों की समय रहते पहचान करना है। आयोजक सुनील पुनिया ने कहा कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं देना सामाजिक जिम्मेदारी है।

Source: Source