धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल ऐप और ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट मैचों में हार-जीत पर दांव लगवाकर सट्टेबाजी का कारोबार चला रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा है। ऑनलाइन लिंक और मोबाइल ऐप के ज़रिये खिला रहे थे सट्टा। यूपीआई और फोन-पे से हो रहा था लेनदेन। पुलिस जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े बैंकिंग और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जानकारी भी सामने आई है। आरोपी ने बताया कि उसने ऑनलाइन सट्टे के लिए संबंधित व्यक्ति के खाते में फोन-पे और यूपीआई के जरिए 49,990 रुपये ट्रांसफर किए थे। वन प्लस मोबाइल और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। आरोपी की पहचान संदीप सोवनी के रूप में हुई है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Source: https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/dhamtari/news/dhamtari-ipl-satta-mobile-app-arrest-138001053.html