अंबिकापुर में एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। मैनपाट घूमकर लौट रही एक महिला पर्यटक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वह बलौदा बाजार से 30-35 लोगों के साथ मैनपाट घूमने आई थी। मैनपाट घूमने के बाद वे 21 मई को वापस लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने बस रोककर खाना पकाया और खाया। महिला जूठे पत्तल फेंकने के लिए सडक़ पर गई थी। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा एनएच किनारे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। : Source Post navigation कोयलीबेड़ा में तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में आग रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी