मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनता और शासन के बीच भरोसा मजबूत करने का अभियान है। अधिकारी गांव-गांव जा रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। मौके पर निराकरण की दिशा में काम हो रहा है। सरकार संवेदनशील प्रशासन पर काम कर रही है और व्यवस्था पारदर्शी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की बढ़ती भूमिका की सराहना की और कहा कि सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

: Source