भाजपा के बिलासपुर संभाग सह-प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सशक्त संगठन के माध्यम से समृद्थ राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से समृद्ध राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश के भीतर और बाहर कुछ ताकतें भारत की सामाजिक, आर्थिक और सामरिक स्थिरता को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक को सजग रहने की आवश्यकता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं दायित्वों से जोड़ना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्गों में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ की भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। संगठन की मजबूती से ही राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। : Source Post navigation उदय सिंह ने राजनीति से लिया ब्रेक मनोहर लाल ने पेट्रोल-डीजल मुद्दे पर विपक्ष को घेरा