भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कोरिया की पहली परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। ओबीसी मोर्चा सरगुजा संभाग प्रभारी होरीलाल सिन्हा ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा समाज के हर वर्ग तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि सामाजिक समरसता, सेवा, जनसंपर्क अभियान से संगठन को और सशक्त किया जाएगा। कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को नेतृत्व का अवसर मिलता है। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने भी अपने विचार साझा किए। बैठक में अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। : Source Post navigation मनोहर लाल ने पेट्रोल-डीजल मुद्दे पर विपक्ष को घेरा भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक चुनौतियों पर चर्चा