मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सोनहत ब्लॉक के ग्राम कुशहा आगमन पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के कार्य समिति सदस्य ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सोनहत सामुदायिक अस्पताल के आईसीयू में ब्लड बैंक की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में ग्राम कटगोड़ी के राजवाड़े पारा से खुटरापारा मार्ग पर 25 लाख से पुल निर्माण की मांग रखी। ग्राम कटगोड़ी में कन्या महाविद्यालय स्कूल भवन बनाने की मांग भी शामिल रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगोड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने या 24 घंटे सेवा बहाल करने की मांग रखी। ग्राम पंचायत दामुज में हाई स्कूल खोलने की मांग भी की। कटगोड़ी मुख्य मार्ग से नगर के एनएच-43 पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण कराने व आईटीआई के लिए हॉस्टल निर्माण की मांग रखी। कटगोड़ी और आसपास के गांवों में एनीकेट के जरिए पानी सप्लाई का काम फिर से जल्द शुरू कर पानी सुविधा बहाल करने की मांग की गई। बताया गया कि यह काम भाजपा की 2016 में स्वीकृति के बाद भी लंबित है। ज्ञापन में सोनहत और कटगोड़ी पंचायत में बिजली स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग रखी। सोनहत झरिया शिवमंदिर, झरिया बाबा शिवमंदिर के जीर्णोद्धार की मांग भी शामिल रही। ग्राम बसेर, तर्रा, रावतसरई, ठकुरहथी, पत्थरगवां के विद्युतीकरण की मांग रखी। निगनोहर कचोहर, बंशीपुर, चन्दहा को चालू कराने की मांग भी दी गई। ग्राम पंचायत दामुज भवन से अंगवाही पुसला मार्ग तक प्रधानमंत्री सड़क की जरूरत बताई। सलगवां से बिहारपुर सड़क का चौड़ीकरण कराने की मांग रखी गई। मेन्ड्रा से परीहत मार्ग में प्रधानमंत्री सड़क की मांग भी दी। कटगोडी में मुख्य मार्ग से छहियापारा मार्ग तक 800 मीटर सीसी सड़क निर्माण की मांग रखी। : Source Post navigation ममता बनर्जी की फुटबॉल प्रतिमा हटने पर राजनीतिक चर्चा राजस्थान की सियासत में नया भूचाल