छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस थाना के जब्त वाहनों में आग लग गई। आग तेजी से फैली और पास के 5 एकड़ मैदान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें आत्मानंद स्कूल और अजाक थाना तक पहुंच गईं। यह घटना धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अर्जुनी थाना के पास हुई। यहां विभिन्न मामलों में जब्त किए गए कंडम वाहन रखे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें पास के आत्मानंद स्कूल और अजाक थाना तक पहुंच गईं। थाना स्टाफ ने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। देखिये आग लगने के बाद की तस्वीरें सुखी घास से आग कंडम गाड़ियों तक पहुंची:आशंका जानकारी के अनुसार, अर्जुनी थाना के पास ये कंडम वाहन कई सालों से रखे थे। इनके बगल में एक मैदान है जिसमें सूखी घास बड़ी मात्रा में उगी हुई थी। आशंका है कि इसी घास में अचानक आग लगी, जो तेजी से फैलते हुए कंडम वाहनों तक पहुंच गई। इस अग्निकांड में लगभग चार कारें और एक ऑटो जलकर राख हो गए। समय पर दमकल ना आती तो स्कूल भी होता खाक स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल से सटे मैदान में सूखी घास होने के कारण आग लगने की आशंका थी। उनका कहना है कि यदि दमकल टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो आग और विकराल रूप ले सकती थी और आत्मानंद स्कूल को भी नुकसान हो सकता था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। : Source Post navigation व्हेल की अनोखी यात्रा धमतरी में युवक ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा:शराब के नशे में 50 फिट ऊपर चढ़ा बोला-दोनों बीवियां साथ रहें, मशक्कत के बाद उतरा