कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में स्थित अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलीं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने रात के समय विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर मछलियों का शिकार किया। नदी का पानी दूषित हो गया और आसपास बदबू फैल गई। लोगों को पीने के पानी को लेकर डर है। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से पानी की जांच कराने और सप्लाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। मरी हुई मछलियों को तुरंत नदी से हटाने की भी मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। : Source Post navigation बीजापुर न्यू बस स्टैंड पर अवैध शराब बिक्री, वायरल VIDEO:होटल में खुलेआम परोसी जा रही शराब, 10 ठिकानों पर पहले भी कार्रवाई दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का प्रेशर कुकर आईईडी निष्क्रिय किया