लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक से स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। आरोपियों ने मोबाइल छीनने के बाद पीड़ित के गूगल पे अकाउंट से भी 4501 रुपये ट्रांसफर कर लिए। घटना थाना सलेम टाबरी इलाके की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हीरो मैस्ट्रो स्कूटी पर आए लुटेरे पुलिस को दी शिकायत में अमलतास एन्क्लेव निवासी लेख राज ने बताया कि वह 23 मई को सुबह करीब 6 बजे अपने मोहल्ले में घूम रहा था। जब वह चीमा की कोठी टी-पॉइंट के पास पहुंचा तो हीरो मैस्ट्रो स्कूटी नंबर PB-10-EQ-7304 पर सवार 2 युवक उसके पास आए। आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसका रेडमी नोट-9 मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी केहर सिंह नगर, हैबोवाल और खुश मोहम्मद निवासी गांव बलोके, लुधियाना के रूप में हुई है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 और 303(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक वाले को घेर धारदार हथियार के बल पर लूटा इधर, दूसरे मामले में एक ट्रक चालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाश चालक को दातर दिखाकर उसकी जेब से हजारों रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना थाना साहनेवाल इलाके की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ऋषि नगर हम्बड़ा रोड निवासी गुलाब चंद ने बताया कि वह 21 मई को तड़के करीब 3:30 बजे अपनी गाड़ी लोड करके हैबोवाल से खन्ना जा रहा था। जब वह ढंडारी पुल के नजदीक मित्तल कांटा के पास पहुंचा तो उसने गाड़ी रोककर टायर और पानी चेक करना शुरू किया। इसी दौरान बाइक नंबर PB-10-JW-9979 पर सवार आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसे धारदार दातर दिखाकर डराया और उसकी कमीज की ऊपरी जेब से 4965 रुपये छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस जांच के दौरान आरोपियों की पहचान प्रेम गिरी निवासी शेरपुर, लुधियाना समेत पप्पी और छोट के रूप में हुई है। थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। : Source Post navigation रायपुर में ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार:गुढ़ियारी में तलाश रहा ग्राहक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा; MDM-कार और मोबाइल जब्त