महासमुंद पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से नागपुर गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने 6.360 किलो गांजा और दो मोबाइल फोन सहित 3 लाख 38 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी ट्रेन और बस के जरिए गांजा लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से नागपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है और आगे की जांच जारी है। गांजा तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने चार स्थायी चेक पोस्ट बनाए हैं और संभावित कच्चे रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

: Source