जालंधर | नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता में जालंधर के 13 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए टॉप-20 में स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच श्रेयांश ने पूरे टूर्नामेंट में कोई मुकाबला नहीं गंवाया और सभी आयु वर्ग के कुल 652 खिलाड़ियों में 18वां स्थान प्राप्त कर जालंधर के साथ-साथ पंजाब का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता 21 मई से 24 मई 2026 तक नई दिल्ली में हुई। : Source Post navigation शहर के इन सितारों को मिला पंजाब का सबसे बड़ा खेल सम्मान 13 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन टॉप-20 में