सिरसा विधानसभा से MLA गोकुल सेतिया को धमकी मिली है। विधायक गाेकुल के पास अज्ञात नंबरों से कॉल आई और फोन उठाते ही कॉलर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शुरू में विधायक गोकुल सेतिया ने भी इग्नोर किया, लेकिन कॉलर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और बार-बार कॉल करता रहा। ट्रूकॉलर पर ये मोबाइल नंबर गुरशंट सिंह गिल के नाम से शो हो रहा है। इसे लेकर विधायक सेतिया ने अपने स्तर पर कॉल रिकॉर्ड की और कॉलर का पता लगाने की कोशिश की। इसके बाद विधायक सेतिया ने सिटी SHO को फोन किया, पर कॉल अटेंड नहीं की गई। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और विधायक होने के नाते कॉल अटेंड न होने पर पुलिस के प्रति रोष नजर आया। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। : Source Post navigation यमुनानगर की फैक्ट्री के सुपरवाइजर का कुरुक्षेत्र में मिला शव:4 दिन से था लापता, आज होगा पोस्टमार्टम, परिजनों ने उठाए सवाल IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले 4 बुकी गिरफ्तार:कार में बैठकर खिला रहे थे, पुलिस ने पकड़ा; ID बेचने वालों की तलाश जारी