बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए ‘खिलाड़ी बुक’ पैनल चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगला में एचडीएफसी बैंक के पास छापेमारी कर संतोष जसवानी, करन श्रीवास, आशीष जसवानी और एक नाबालिग को दबोचा।

: Source