हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती के लिए इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत हरियाणा कैडर (ROH) के 1633 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इंटरव्यू के लिए 1092 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग के अनुसार इंटरव्यू 24 जुलाई से 1 अगस्त तक लगातार नौ दिनों तक आयोजित होंगे। पूरी प्रक्रिया दो शिफ्टों में संपन्न कराई जाएगी। पहले सत्र के लिए रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे और दूसरे सत्र के लिए दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने के लिए शनिवार और रविवार को भी इंटरव्यू होंगे। सभी अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेजों का सत्यापन इंटरव्यू के साथ ही किया जाएगा। यह भर्ती पहले भी विभिन्न कारणों से चर्चा में रही है। अब आयोग ने अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को तय समय पर उपस्थित रहने की सलाह दी गई है।

Source: Source