रामपुर के नगर विधायक आकाश सक्सेना ने एक अलग अंदाज में अपनी राजनीतिक और सार्वजनिक गतिविधियों की शुरुआत की है. केंद्रीय वाई प्लस सुरक्षा प्राप्त विधायक आकाश सक्सेना सोमवार को ई-रिक्शा पर सवार होकर भाजपा के रामपुर जिला कार्यालय पहुंचे. उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और ई-रिक्शा से आने के अपने फैसले के बारे में जानकारी दी.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]