साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के भिलाई स्थित सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर और एक बिचौलिए को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI ने 13 अगस्त को ट्रैप कार्रवाई में सीनियर DME को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। आरोप है कि लंबित बिलों को मंजूर करने के बदले अधिकारी ने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम एक लाख रुपये तय हुई थी। CBI के अनुसार अधिकारी के निर्देश पर बिचौलिए ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने अधिकारी और बिचौलिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रायपुर और भिलाई स्थित आरोपी के घर और कार्यालय में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान करीब 77 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा लगभग 14 लाख रुपये कीमत के जेवर भी मिले हैं। कोर्ट ने पहले दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। CBI अब बरामद नकदी और जेवर के स्रोत तथा रिश्वत से जुड़े अन्य लेन-देन की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation पलवल में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; बेटा गंभीर, ड्राइवर फरार जगदलपुर में 3 करोड़ के कथित गबन में दूसरी गिरफ्तारी, जांच के घेरे में आ सकते हैं कई और नाम