पानीपत से शुरू हुई UGC रोल बैक आंदोलन की स्वर्ण न्याय पैदल यात्रा पंचकूला पहुंच गई है। मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग यात्रा के समर्थन में जुटे। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व महिपाल सिंह मकराना कर रहे हैं। आयोजकों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना है। आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की जा रही है। यात्रा के प्रतिनिधिमंडल की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। ज्ञापन में UGC बिल या संबंधित फैसले को वापस लेने की मांग की जाएगी। इसके अलावा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इससे पहले बरवाला में मशाल जलाकर आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया गया था। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनकारियों का स्वागत किया। आयोजकों के अनुसार दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी पिछले कुछ दिनों से आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।

Source: Source