उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार और धुंध का कहर देखने को मिला। जयपुर से शव लेकर गाजीपुर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार दोनों चालकों समेत पांच लोगों की जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Source: Source