छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनपुर के पास तेज रफ्तार इनोवा और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इनोवा सवार परिवार बिलासपुर से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

Source: Source