छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बाइक जलाने का मामला सामने आया है। कोड़गार चौकी क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने युवक को कुल्हाड़ी लेकर धमकाया। पीड़ित उदय प्रताप तिवारी बिजली का काम करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में पुरानी विवाद को लेकर आरोपी दुबे सिंह धनुहार से उसका सामना हुआ। आरोप है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाया। युवक अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बाइक से पेट्रोल निकालकर आग लगा दी। आग से बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। Source: Source Post navigation पेंड्रा में 18 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.26 लाख रुपये का माल जब्त यमुनानगर में ट्रक ने दो कांवड़ियों को कुचला, हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे युवकों की मौत