हरियाणा के यमुनानगर में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा रादौर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर गांव घोड़ग के पास हुआ। दोनों कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर जींद लौट रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर दोनों को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान जींद के नरवाना निवासी सचिन और अजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 21 वर्ष थी और वे पहली बार कांवड़ यात्रा पर गए थे। सचिन की शादी चार महीने पहले ही हुई थी और वह परिवार का इकलौता बेटा था। अजय खेती का काम करता था और दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों और गांव में शोक का माहौल है। Source: Source Post navigation पेंड्रा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की बाइक फूंकी, कुल्हाड़ी लेकर धमकाने का आरोप