अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। सोमवार देर शाम शराब के नशे में विवाद के बाद महिला और एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान नईहारो मझवार, उम्र 32 वर्ष, और बेन्जे बड़ा, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों की फावड़े से हमला कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मंगलवार सुबह दोनों के शव घर के भीतर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस को मृतका के पति पर वारदात में शामिल होने का संदेह है। घटना के बाद से संदेही पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में हत्या के कारण और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation बिलासपुर में रिटायर्ड शिक्षक से लूट, ऑटो अड़ाकर डंडे के दम पर 1200 रुपये छीने; 5 गिरफ्तार रामानुजनगर में नकली सोना-चांदी बेचकर लाखों की ठगी का आरोप, 6 महिलाओं ने थाने पहुंचकर की शिकायत