सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में नकली सोना-चांदी के आभूषण बेचकर महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। अलग-अलग गांवों की करीब छह महिलाएं एकजुट होकर थाने पहुंचीं। महिलाओं ने नारायणपुर निवासी एक व्यवसायी पर नकली गहने देकर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं के मुताबिक व्यवसायी गांव-गांव और घर-घर जाकर आभूषण बेचता था। उसकी बातों पर भरोसा कर महिलाओं ने उससे सोने-चांदी के गहने खरीदे। बाद में खरीदे गए आभूषणों की जांच कराने पर उनके कथित तौर पर नकली होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिलाओं को अपने साथ ठगी होने का पता चला। उनका आरोप है कि नकली गहनों के बदले उनसे बड़ी रकम वसूली गई। शिकायत के बाद महिलाएं सामूहिक रूप से रामानुजनगर थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने अपनी रकम वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि शिकायत के आधार पर तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation अंबिकापुर में दोहरा हत्याकांड, महिला और युवक की फावड़े से हत्या; वारदात के बाद पति फरार सोनीपत में रिटायर्ड JE पर रॉड-लाठी से हमला, भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विवाद; ठेकेदार समेत कई पर केस