अंबिकापुर विकासखंड के शासकीय स्कूलों में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. दिनेश कुमार झा के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में छात्रों की बेहद कम उपस्थिति और शैक्षणिक अव्यवस्थाएं चिंताजनक पाई गई हैं। प्राथमिक शाला नवापारा में 24 में से केवल 4 बच्चे उपस्थित मिले, साथ ही गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी अधूरा पाया गया। परिसर में गंदगी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के चलते डीईओ ने रसोईया और स्वीपर का मानदेय रोकने के आदेश दिए। वहीं, सेजेस विद्यालय केशवपुर में भी घोर लापरवाही सामने आई; वहां परिसर में गंदगी, टूटी खिड़कियां और अधूरे निर्माण कार्य मिले। यहाँ प्राचार्य का प्रशासनिक नियंत्रण भी प्रभावी नहीं दिखा। दूसरी ओर, सेजेस विद्यालय गांधीनगर में व्यवस्था संतोषजनक रही, हालांकि वहां पाठ्यपुस्तकें न पहुंचने पर निर्देश दिए गए। प्राथमिक शाला भगवानपुर में भी 49 दर्ज छात्रों के मुकाबले सिर्फ 12 बच्चे ही उपस्थित मिले। डीईओ ने इन सभी मामलों में कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। Source: Source Post navigation बालोद: ग्राम मुढ़िया में भव्य प्रवेश उत्सव, नवनियुक्त विद्यार्थियों का हुआ स्वागत