पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक निजी बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सीतो-संगरिया मुख्य मार्ग पर हिम्मतपुरा गांव के पास बस और तेज रफ्तार कार में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कार चालक राजेश कुमार अपने गांव मालारामपुरा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही निजी बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। बस चालक प्रवीण कुमार ने कार को अनियंत्रित देखकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस को सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर उतार दिया। उनकी इस तत्परता से बस में बैठे यात्रियों की जान बच गई। हालांकि कार बस के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसके टायर फट गए। पुलिस की डायल 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation सिरसा में पानी की बर्बादी पर भारी एक्शन: एक से अधिक अवैध कनेक्शन लेने वालों को नोटिस, गाड़ियां धोने पर पाबंदी केंद्रपाड़ा में गैस्ट्रोएंटेराइटिस का प्रकोप, 44 लोग अस्पताल में भर्ती