अमृतसर के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू के ई-ब्लॉक में शुक्रवार रात पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थार सवार दो गुटों के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते फायरिंग में बदल गई, जिससे कुणाल नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ रोबिन हंस और उनकी टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गाड़ियों के नंबरों के जरिए फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने रिक्शा चालक को कुचला, मौके पर ही मौत अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद