हिमाचल सरकार ने 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस को कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव केके पंत ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। अभिषेक एस अब तक पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर कार्यरत थे। उनके पास एसपी साइबर क्राइम (सीआईडी) का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब उन्हें कुल्लू जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान एसपी मदन लाल-II को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी अगली नियुक्ति के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। सरकार के अनुसार यह तबादला सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिश पर किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासनिक बदलाव के बाद कुल्लू जिले में पुलिस नेतृत्व की नई जिम्मेदारी अभिषेक एस संभालेंगे।

Source: Source