हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में भारी बारिश के बाद एक खतरनाक घटना सामने आई। मवा चलेट कोजवे पर जलस्तर बढ़ने से यातायात प्रभावित हो गया था। कई वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला स्कूटी से कोजवे पार करने लगी। तेज बहाव के कारण उसकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में फंस गई। महिला को खतरे में देखकर एक युवक तुरंत उफनते पानी में उतर गया। युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला और उसकी स्कूटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक कार्य की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर प्रशंसा की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने कोजवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों ने प्रशासन से जलस्तर बढ़ने पर यातायात रोकने, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। Source: Source Post navigation हाईकोर्ट के डीए आदेश पर कर्मचारियों में उम्मीद और संशय, 15 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए क्यूआरटी सक्रिय, 10 मिनट से पहले पहुंच रही पुलिस टीम