छत्तीसगढ़ के कोरबा में खाद्य एवं औषधि विभाग ने मेडिकल दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दवाओं के रिकॉर्ड में कमी और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर श्रेया, सागर और श्रीराम मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा कई अन्य मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दवाओं की बिक्री और रिकॉर्ड व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रखेगा। Source: Source Post navigation Jharkhand AI Mission: झारखंड में बनेंगी 11 AI लैब, ITI-पॉलिटेक्निक छात्रों को मिलेगा हाईटेक प्रशिक्षण