हरियाणा के फरीदाबाद में बारिश के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना मुजेसर थाना क्षेत्र के गांव गौंछी की है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रोशन खातून के रूप में हुई है। महिला घर में पानी भरने के लिए लगी मोटर में पाइप लगा रही थी, तभी बारिश के कारण मोटर में आए करंट की चपेट में आ गई। परिजन गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। सूचना मिलने पर मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation मोहाली होटल में पुलिस कार्रवाई पर विवाद, महिला ने मारपीट और मंथली मांगने का लगाया आरोप; जांच शुरू