ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इकोटेक-3 क्षेत्र स्थित ILGIM कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता था। आग पर काबू पाने पहुंचे दमकलकर्मियों के साथ हादसा हुआ। कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया। इस हादसे में दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। वहीं एक दमकलकर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी रहा। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग ने मृतक कर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Source: Source