छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। विधानसभा ओवरब्रिज के नीचे स्कूल बस की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बताया गया कि भुवंस स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सर्विस रोड पर बस की टक्कर से मासूम ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक धलेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को अस्पताल पहुंचाया। Source: Source Post navigation बिलासपुर में शराब दुकान में डकैती, गार्डों को बंधक बनाकर चाकू से हमला; आरोपी नकदी और शराब लेकर फरार ग्रेटर नोएडा में कंपनी की आग बुझाते समय हादसा, दीवार गिरने से दो दमकलकर्मियों की मौत