छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी शराब दुकान में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में पांच नकाबपोश बदमाशों ने तड़के दुकान पर धावा बोला। बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। विरोध करने पर गार्डों के साथ मारपीट की गई और एक गार्ड पर चाकू से हमला किया गया। आरोपियों ने दुकान का लॉकर तोड़ने की कोशिश की। लॉकर नहीं खुलने पर उन्होंने आग लगाने का प्रयास भी किया। इसके बाद बदमाश करीब 27 हजार रुपये नकद, शराब की दो पेटियां, गार्ड का मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि आरोपी सबूत मिटाने के लिए डीवीआर ले गए। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। Source: Source Post navigation इंदौर में मानव तस्करी गैंग का भंडाफोड़, फर्जी दस्तावेजों से नाबालिग को बालिग दिखाकर कराया सौदा रायपुर में स्कूल बस की टक्कर से 3 साल के बच्चे की मौत, चालक गिरफ्तार; परिजनों ने घेरा थाना