नोएडा के चौड़ा गांव में एक कपल छत से कूद गया था, जिसमें युवक की मौत हो गई थी. पुलिस का कहना है कि युवक अपनी महिला मित्र के साथ अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और उसके पति से माफी मांगने पहुंचा था. वहां दोनों के साथ पहले हॉकी से मारपीट की गई, फिर उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया. इसी दौरान जान बचाने के लिए दोनों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी.