छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की गेरवानी शराब दुकान में हुई। घायल गार्ड की पहचान 43 वर्षीय चंद्रशेखर पटेल के रूप में हुई है। वह दुकान में निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात था। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक युवक दुकान के सामने पहुंचा और विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की धमकी देकर पिस्टलनुमा हथियार निकाला और फायरिंग कर दी। गोली चंद्रशेखर के पेट में लगी, जिसके बाद वह आहाता के पीछे जाकर छिप गया। घायल गार्ड ने अपने साथियों को सूचना देने के बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस, साइबर थाना, आबकारी और डायल 112 की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज में संदिग्ध युवक एक हाथ में हथियार और दूसरे हाथ में मोबाइल लिए दिखाई दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के अन्य CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। Source: Source Post navigation फर्जी कंसल्टेंसी का खुलासा, नौकरी के नाम पर ठगी; पति की धोखाधड़ी में पत्नी का बैंक खाता भी शामिल फाजिल्का में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नशे की ओवरडोज का आरोप; गांव में खुलेआम चिट्टा बिकने का दावा