कनाडा और अमेरिका की एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई में बड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में करीब 1.7 टन अवैध ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1160 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 13 पंजाबी मूल के लोग शामिल हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार यह गिरोह कमर्शियल ट्रकिंग इंडस्ट्री और वैध सप्लाई चेन का इस्तेमाल कर ड्रग्स की तस्करी करता था। ‘प्रोजेक्ट बे’ नाम से चलाया गया यह ऑपरेशन जनवरी 2025 में शुरू हुआ था। जांच में सामने आया कि तस्करों ने ट्रकिंग सेक्टर के भीतर एक ब्रोकर नेटवर्क तैयार किया था। इस नेटवर्क के जरिए कोकेन और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार पहुंचाया जाता था। ऑपरेशन में कनाडा और अमेरिका की कई सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर काम किया। अधिकारियों ने कई शहरों में छापेमारी कर सबूत और नशीले पदार्थ बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में अधिकतर पंजाबी मूल के लोग हैं, जबकि कुछ अन्य देशों से संबंधित बताए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है और एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। Source: Source Post navigation पत्नी के सामने पति से मारपीट, ट्रक चालक समेत तीन लोगों पर केस दर्ज लुधियाना में शराब से भरी कार नहर में गिरी, दो भाइयों की मौत; टक्कर की आशंका से जांच शुरू