लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब क्षेत्र में सरहिंद नहर में शराब से लदी गाड़ी गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गढ़ी पुल के पास हुआ, जहां पुलिस और गोताखोरों ने लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। भारी मशक्कत के बाद नहर से गाड़ी को बाहर निकाला गया। गाड़ी के अंदर दोनों युवकों के शव मिले और बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें भी बरामद हुईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान फरीदकोट के सीखा वाला गांव निवासी आकाशदीप और वकाशदीप के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदारों की गाड़ियों ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। साथ ही बरामद शराब के स्रोत और पूरे मामले की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation कनाडा में 1160 करोड़ की ड्रग्स बरामद, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के 21 आरोपी गिरफ्तार यमुनानगर में कैंटर की टक्कर से 74 वर्षीय महिला की मौत, बेटे के सामने हुआ हादसा