कपूरथला में स्वास्थ्य विभाग के नेशनल हेल्थ मिशन यानी एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की। यूनियन नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने वारिस पंजाब के कपूरथला हलका इंचार्ज जगजीत सिंह जग्गा को मांगपत्र सौंपा। इसमें कर्मचारियों को नियमित करने, वेतन बढ़ाने और लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से कम वेतन पर काम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों को नियमित करने और वेतन बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया। जगजीत सिंह जग्गा ने यूनियन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी थीं। उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय मल्हन, डॉ. सुखविंदर कौर, डॉ. योगेश सहगल, डॉ. उजाला, दीपिका, डॉ. अनुराधा, डॉ. अरुण, डॉ. गौरव, पंकज वालिया और विशाल राज सहित अलग-अलग ब्लॉकों के एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे। Source: Source Post navigation दुर्लभ जइया मिर्च बचाने वाले वाड्रफनगर के किसान को मिला ‘प्लांट जीनोम सेवियर’ सम्मान झारखंड में एंबुलेंस हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किलें, मरीजों ने सुनाई आपबीती; सरकार ने संचालक को दिए सख्त निर्देश